खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। पुसौर पुलिस ने आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2024 को ग्राम मल्दा के मंदिर चौक पर एक सफल शराब रेड कार्रवाई में 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। सुबह थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे को मुखबिर से ग्राम मल्दा में अवैध महुआ शराब तस्करी की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में एक टीम को ग्राम मल्दा भेजा, जहां पुलिस टीम ने मंदिर चौक पर एक युवक को पैदल शराब ले जाते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रेमकुमार बसोड है, जिसके पिता का नाम कलप राम बसोड है और वह नेतनगर, थाना जूटमिल, रायगढ़ का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना पुसौर में धारा 34 (2), धारा 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एसआई कुंदन लाल गौर और कांस्टेबल राजकुमार उरांव शामिल थे। पुसौर पुलिस की इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

