खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विद्या ज्योति स्कूल द्वारा चावड़ा कप सिल्वर जुबली इंटर स्कूल खो-खो और कबड्डी प्रतियाेगिता का आयोजन 24 व 25 अक्टूबर को स्थानीय विद्या ज्योति स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया है। उक्त प्रतियोगिता 17 वर्ष से कम बालक, बालिकाओं के बीच रखी गई है। उक्त प्रतियोगिता में संभाग भर से बालक बालिकाओं की टीम भाग लेंगे।
पंजीयन नि:शुल्क रखी गई है, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मैदान निर्णायक एवं प्रथम उपचार आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ किया जाएगा। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों की आवास एवं भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता दल को पांच हजार रुपए एवं उप विजेता को तीन हजार का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी सर्टिफिकेट प्रदान की जाएगी । इच्छुक स्कूल टीम अपना पंजीयन 20 अक्टूबर तक विद्या ज्योति स्कूल या पीटीआई अब्दुल मोइन, मकसूद हुसैन से संपर्क कर खिलाड़ियों के नाम की सूची सहित पंजीयन करवा सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

