खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 23 एवं 24 अक्टूबर को कोरबा जिल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री देवांगन निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत बुधवार 23 अक्टूबर को कोरबा के दर्री रोड स्थित अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात देवांगन दोपहर 12 बजे कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित आवास मेला और विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। देवांगन अपरान्ह 3 बजे से कोरबा के कलेक्टोरेट के नया सभाकक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय अधिकारी की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक प्रभारी मंत्री अध्यक्षता में आयोजित जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री देवांगन रात्रि 8 बजे मोहन टाकिज जमनीपाली कोरबा में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उद्योग मंत्री देवांगन गुरूवार 24 अक्टूबर को सुबह 10.50 बजे कोरबा जिले के चारपारा कोहड़िया से सीएसईबी फुटबाल मैदान के लिए प्रस्थान कर वहां आयोजित 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। देवांगन दोपहर 2.30 बजे अपने निज निवास चारपारा कोहड़िया से कार द्वारा रवाना होकर शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

