खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आकाश शर्मा को कांग्रेस द्वारा रायपुर दक्षिण का प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है। MP बृजमोहन अग्रवाल ने शायरी के जरिए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आकाश शर्मा का रायपुर से कोई नाता नहीं है। सुनील सोनी बृजमोहन अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे है। कांग्रेस का पिछले 40 साल से नया चेहरा आजमाने की तरकीब हर बार फेल हुई है इस बार भी ऐसे ही आसार दिख रहे है।
बता दें कि भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी आज रायपुर शहर (साउथ) के लिए अपने उमीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने पेनल में शामिल दो नाम प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा के बीच युवा नेता आकाश शर्मा को तरजीह दी और उनके नाम पर मुहर लगाई। इस तरह अब जहाँ भाजपा से दिग्गज और अनुभवी नेता सुनील सोनी मैदान में होंगे तो वही कांग्रेस की ओर से युवा नेता के रूप में आकाश शर्मा ताल ठोकेंगे।
बात करें 2023 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की तो यहां से भाजपा ने अपने कद्द्वार नेता बृजमोहन अग्रवाल को मैदान पर उतारा था जबकि कांग्रेस ने महंत रामसुन्दर दास को मौका दिया था। बात परिणाम की करें तो भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने उन्होंने 67800 वोटों से कांग्रेस के महंत राम सुंदर दास को करारी शिकस्त दी थी। प्रदेश के किसी भी सीट में किसी उम्मीदवार के लिए जीत की यह सबसे बड़ी मार्जिन थी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

