खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार बस्तर संभाग के 39 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया गया। बस्तर संभाग अंतर्गत जिले में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमशः बस्तर से 6, दन्तेवाड़ा से 4, कांकेर से 9, बीजापुर से 4, नारायणपुर से 4, सुकमा से 9 एवं कोण्डागांव से 3 कुल 39 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। पदोन्नत हुये सहायक उप निरीक्षकों का नवीन पदस्थापना आदेश पृथक् से जारी किया जावेगा। उल्लेखनीय है कि सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण (पी.पी. कोर्स) कराया गया था।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने रेंज मुख्यालय जगदलपुर के शौर्य भवन में आज मंगलवार काे संबोधित करते हुये सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुये सभी कर्मचारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुये, बताया कि बस्तर संभाग में 39 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि जवानों के कार्यक्षमता के साथ-साथ कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों की विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस दाैरान पुलिस अधीक्षक, बस्तर शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर माहेश्वर नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर योगेश देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

