खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने आज मंगलवार काे धान संग्रहण केंद्रों में हुए घोटाले की सूक्ष्मता से जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए बस्तर कमिश्नर डाेमन सिंह काे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.।
शहर अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि उपरोक्त विषयांतर्गत बस्तर जिले में स्थित 2 धान संग्रहण केन्द्र बिरिंगपाल और नियानार स्थित में है। इसमें उपार्जन वर्ष 2023-24 का धान की खरीदी केन्द्रो से जिले एवं आस-पास के जिलों से प्राप्त धान को संग्रहित किया जाता है। मौखिक जानकारी के अनुसार केंद्रवार आंकड़ा, केंद्र का नाम बिरिंगपाल,आवक बोरा1163585 जावक बोरा 85902 शेष बोरा 1077683 एवं धान 431065 क्विंटल है। वहीं नियानार में आवक बोरा 805963 जावक बोरा 611033 शेष बोरा मात्र194930 एवं धान 77972 क्विंटल है।उपरोक्त दोनों संग्रहण केंद्रो में दस्तावेज के आधार पर धान की उपलब्धता नहीं हैं। क्योंकि बहुत अधिक मात्रा में घोटाला कर धान को नष्ट एवं चोरी किया जा चुका है, जिसका भौतिक सत्यापन उच्च स्तरीय जांच सिमित द्वारा पारदर्शिता से करवाया जाना राज्य एवं देश हित में आवश्यक है।
सुशील मौर्य ने कहा कि इसके अलावा संग्रहण केन्द्रों में मजदूरो से प्लास्टिक बोरा में भूसा भरकर धान सुरक्षित रखने हेतु स्टैग लगवाने का कार्य किया जाता है, जिससे भी बहुत बड़े पैमाने पर फर्जी बिल एवं मास्टररोल लगाकर शासकीय पैसो का बंदर बाट भी किया गया है, जिसकी भी जांच करवाना चाहिए। कुछ दिन पश्चात नए धान की खरीदी होनी है, इससे पहले संग्रहीत धान को राइस मिलर्स को देकर मिलिंग करवाना होता है, उसकी भी जवाबदारी तय होकर संबंधित से वसूली एवं एफआईआर होनी चाहिए। हमारे जिले में ही धान संग्रहण केंद्र में करोड़ों का घोटाला हो चुका है। जिसकी तत्काल जांच करवा कर शासकीय धन के घोटाले बाजों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, प्रशांत जैन,लता निषाद, रविशंकर तिवारी,ज़ाहिद हुसैन,अल्ताफ उल्ला खान, महेश दिवेदी, विजेंद्र ठाकुर,संदीप दास,ज्योति राव, उस्मान रज़ा आदि मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

