खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आगामी 7 नवंबर से 9 साल के लंबे अंतराल के बाद इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बस्तर जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 20 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें अब तक 16 टीमों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। बस्तर जिला फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप दास ने बताया कि 2015 के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका था।
उन्होंने कहा कि 1972 से लगातार यह प्रतियोगिता होती रही, लेकिन कोविड महामारी और अन्य कारणों के चलते इसमें विराम लग गया था। संघ के पदाधिकारी यशवर्धन राव ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय बोड़ा मांझी की स्मृति में आयोजित होती थी। महेंद्र कर्मा के निधन के बाद यह आयोजन ठप हो गया था, लेकिन अब बस्तर के व्यापारियों और स्थानीय जनता के सहयोग से इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन और ऑल इंडिया फुटबॉल संघ से अनुमति मिलने के बाद तैयारियां जोरों पर हैं। यह फुटबॉल प्रतियाेगिता पूरे 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान, बस्तर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राणा घोष, यशवर्धन राव,राजेश राव,डॉ केएल आजाद,दिलीप दास, विश्वजीत भट्टाचार्य, मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

