खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए 20 अक्टूबर तक सम्बन्धित जनपद पंचायत कार्यालय और कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, नगर पंचायत, नगर पालिक निगम और खेल विभाग में खिलाड़ियों का पंजीयन हो रहा है। खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही सुविधा मुहैया कराई गई थी। पंजीकृत खिलाड़ी अपने विकासखंड में प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे और बगैर पंजीयन के खिलाड़ी स्पर्धा में शामिल नहीं हो सकेंगे। 20 अक्टूबर काे रविवार काे पंजियन का कार्य लगभग संपन्न कर लिया गया है। बस्तर ओलम्पिक 2024 में क्लस्टर स्तर और विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 01 नवंबर से 15 नवम्बर तक जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित की जाएगी। वहीं जिला स्तरीय आयोजन 18 और 19 नवम्बर 2024 को प्रस्तावित है। बस्तर ओलंपिक 2024 जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में आयोजित की जाएगी। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर मुख्यालय में 27-30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
सरकार का प्रयास है कि युवाओं में खेल की भावना के जरिए देश प्रेम और अनुशासन का भावना जागृत कर बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे और बस्तर के युवाओं की प्रतिभा को सबके सामने लाने के लिए बस्तर ओलंपिक इसी कड़ी में उठाया गया अहम कदम है। बस्तर ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को खेल के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा इस मंच के जरिए मनवाएंगे। बस्तर ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, फुटबॉल, कबड्डी, खो खो, हॉकी, तीरंदाजी, कराटे, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और रस्साकशी जैसे खेलों को शामिल किया गया है। हॉकी और वेटलिफ्टिंग सीधे जिला स्तर पर होंगे। बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत दो आयु वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसके तहत 14 से 17 वर्ष जूनियर वर्ग और 17 वर्ष से अधिक कोई आयु सीमा नहीं, सीनियर वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। बस्तर ओलंपिक में नक्सल अभियान के अंतर्गत दिव्यांग हुए और आत्मसमर्पित नक्सली, जो मुख्य धारा में जुड़ चुके हैं, वो सीधे संभाग स्तर पर शामिल हो सकेंगे।
बस्तर ओलंपिक की तैयारियों को लेकर कलेक्टर हरिस एस ने भी जिला और संभाग स्तर पर बैठक ली है। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ बस्तर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा खेल विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग ई एण्ड एम, शिक्षा विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, परिवहन विभाग को विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियों सौंपी है। सरकार ने बस्तर ओलंपिक 1 नवंबर 2024 से शुरू करने का ऐलान किया है, आयोजन की सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह लगातार तैयारियों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

