खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी चल रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीश धनकड़ होंगे। समापन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मौजूद रहने के आसार हैं। इससे परे बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां आने की उम्मीद है। दीवाली की वजह से राज्योत्सव 4 नवंबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ होंगे। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और मुंबई के कलाकारों का भी कार्यक्रम होगा। 5 तारीख को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे।
समापन मौके पर राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ सकते हैं। तीनों दिन छत्तीसगढ़ के कलाकारों के अलावा मुंबई के कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।
सरकार ने आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा की जयंती को जोरदार तरीके से मनाने की तैयारी की है। बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन पीएम नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं। इसके अलावा आदिवासी नृत्य महोत्सव के भी आयोजन की तैयारी चल रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

