खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में एक 2 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में किसी और को नहीं बल्कि पीड़िता के ही सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम शांति नगर इलाके में करीब सात बजे कचरे की ढेर के पास बेहोशी की स्थिति में दो साल की मासूम बच्ची मिली थी। वह खून से लथपथ थी, जिसे देख अचानक लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना फौरन बच्ची की परिजनों और पुलिस को दी गई। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका के बीच डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए फौरन जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

