खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पालनार में एनआईए ने छापेमारी करते हुए कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज़ जब्त किए है। मिली जानकारी के अनुसार, पालनार के गायतापारा से एक महिला सहित दो पुरुषों को नक्सल सहयोग के संदेह में एनआईए ने गिरफ्तार किया है, इसकी अधिकारिक पुष्टि नही की गई है, इस संबध में स्थानिय पुलिस ने भी काेई खुलासा नही किया है।
बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि एक मामले पर एनआईए की टीम ग्राम पालनार आई थी, सर्चिंग में हमने उनकी मदद की है, लेकिन इस मामले में हमारे पास अधिक जानकारी नहीं है क्योंकि एनआईए की जांच सुरक्षा कारणों से गोपनीय होती है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

