खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार का चुनाव कर लिया है। लंबे मंथन के बाद पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि पूर्व महापौर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर प्रबल दावेदार हैं। वहीं, अब सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
स्पीकर रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सुनील सोनी ने सांसदी का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता था और उपचनाव में वही रिकॉर्ड दोहराकर विधायक बनने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी उतारे, जीतना को सुनील सोनी को ही है। जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीताने वाली है।
वहीं स्पीकर रमन सिंह ने राहुल गांधी के आदिवासी देश के मालिक है, बीजेपी इन्हें वनवासी कहती है वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अबूझमाड़ को अबूझमाड़ बनाया किसने? कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ को उपेक्षित रखा है। कांग्रेस ने ही अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम किया है। राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है, जो लिखकर दिया जाता है पढ़ देते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

