खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में कलेक्टर बनकर आरोपी ने फोन पर सीसी रोड की स्वीकृति का हवाला देते हुए सरपंच से कमीशन की मांग की। शक होने पर सरपंच ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा।
थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा सरपंच ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने फोन कर अपने आप को जिला कलेक्टर बताकर ग्राम पंचायत में 10 लाख रुपया का सीसी रोड स्वीकृति होने की बात कहते हुए 10 प्रतिशत कमीशन के लिहाज से एक लाख की मांग करने लगा।
कथित कलेक्टर ने बताया कि स्वीकृत राशि एक सप्ताह में उसके खाते में आ जाएगी। सरपंच ने शक होने पर थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 318(4), 319(2), 62 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और एएसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में बलौदा थाना उनि। राजेश कुमार शाह ने स्टाफ के साथ सायबर सेल की मदद से आरोपी दिनेश अजगल्ले को बिलासपुर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी के जुर्म स्वीकार करने के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

