खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। मॉर्निंग वॉक पर टहलने निकले दो छात्रों को रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने ठोकर मार दिया। दुर्घटना में घटनास्थल पर एक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना को अंजाम देकर हाइवा चालक फरार हो गया।
धमतरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर की अलसुबह पांच बजे ग्राम सलोनी निवासी नीरज ध्रुव 14 वर्ष पुत्र आशराम ध्रुव और साथी योगेंद्र यादव 13 वर्ष पुत्र चोवालाल मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। दोनों सड़क पर चल रहे थे, तभी रेत से भरी हाईवा वाहन ने बच्चों को जबरदस्त ठोकर मार दिया।
दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए ग्रामीण स्वजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।दोनों मृतक छात्र कक्षा छठवीं व सातवीं के विद्यार्थी थे।
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुकरेल मंडल अध्यक्ष वामन साहू के नेतृत्व में ग्राम सलोनी व मथुरा चौक से मोहदी (मगरलोड) जाने की मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। घटना की खबर पाकर मौके पर केरेगांव थाना के पुलिस अधिकारी व जवान पहुंचे है। पुलिस व अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

