खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा ने उपचुनाव के लिए रायपुर दक्षिण से पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सांसद सुनील सोनी की जगह बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा के लिए मैदान पर उतारा गया था। अब बृजमोहन सांसद हैं उनकी खाली सीट पर सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने के साथ भाजपा ने भविष्य की राजनीति तय कर दी है…
हालाँकि चुनाव में जीत-हार के बाद ही सब कुछ तय होगा… यदि सोनी जीते तो रायपुर के हिस्से खाली मंत्री पद की राह भी है। जो बृजमोहन के बाद रिक्त है। इसके इतर यहां कांग्रेस के पास अब जमीन पर खुद को खड़ा करने का एक बड़ा मौका है सुनील सोनी मेयर रहे फिर सांसद भी रहे… उनके कार्यकाल को लोग जान समझ रहे हैं। यदि कांग्रेस ने बड़ी गलती नहीं की तो रायपुर दक्षिण का चुनाव बेहद रोचक होगा।
उप चुनाव से दस माह पुरानी विष्णुदेव सरकार की इमेज पर पहला प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके इतर राजनीतिक दिग्गज बृजमोहन-मूणत की राजनीतिक बिसात भी साफ दिखाई दे सकती है। मेयर और सांसद रहते सुनील सोनी की कार्यशैली का जनता पर प्रभाव भी देखने को मिलेगा… माने मुकाबला रोचक होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

