खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी विवाहित महिलाओं को करवा चौथ की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक रखने से पति की आयु लंबी होती है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की जाती है। पूरे दिन व्रत करने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

