खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत हिड़पाल ताड़िमपारा में 27 अगस्त की रात जयराम मुचाकी की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर, शव काे भालू नाला के नजदीक झाड़ियों में फेंक दिया गया था। लेकिन हत्या के आरोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लग रहा था, क्योंकि आरोपियों ने बड़ी ही सफाई से इस हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में 52 दिन बाद आज शनिवार काे दंतेवाड़ा पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले दो आरोपियों शिवराम कश्यप और बुधराम मुचाकी को गिरफ्तार किया है, उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार टंगिया भी बरामद कर लिया गया है।
आरोपियों ने अपना जुर्म कबूलते हुए हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बताई, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाए, मृतक जयराम मुचाकी की हत्या की वजह बताते हुए आरोपी बुधराम ने पुलिस को बताया कि मेरी बीबी सुदरी, उसके पहले पति चैतराम मुचाकी, उनकी मां माटे और भाई सन्नू की मृतक जयराम के जादू टोना करने की वजह से मौत हो गयी थी। आरोपी का दावा है कि यह सब उनको सोते समय सपने में देवी ने आकर बताया। वहीं घटना के दूसरे आरोपी शिवराम ने बताया कि मृतक ने मेरी पत्नी को भी बताया था, कि मेरी मौत हफ्ते भर में जादू टोना करने से हो जायेगी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मृतक जयराम मुचाकी की हत्या का याेजना बनाया। घटना की रात आरोपियों ने अपना मुंह काले गमछा से बांधा, काली टी शर्ट पहनी और जयराम के घर टंगीया लेकर पहुंचकर उन्होंने बुधराम की हत्या करने के बाद घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में हथियार छिपा दिये। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में टीआई संजय उरसा, एएसआई जगदीशचन्द्र पाटीदार और टीम ने अहम याेगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

