खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि महतारी सदन में महिलाओं के प्रशिक्षित करने के साथ रोजगार के अवसर सुलभ करवाकर स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधानसभा के लिए चार महतारी सदन नानगुर, मारकेल एक, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा में लागत 24 लाख 70 हजार रुपये में प्रत्येक महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति महिला बहनों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। उन्हाेने कहा कि प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भाजपा प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की थी। अब छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियों को स्वावलंबी बनाने हेतु महतारी सदन का निर्माण विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किये जाने का निर्णय भाजपा प्रदेश सरकार ने लिया है। महतारी सदन में ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उनके ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का पुनीत उद्देश्य रखा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की अनुशंसा पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार स्थलों में महतारी सदन बनाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ सरकार से प्राप्त हुई है। जिसमें जगदलपुर विधानसभा के नानगुर, मारकेल एक, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा पंचायत क्षेत्र में महतारी सदन निर्माण कार्य करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के पहल पर क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर विधानसभा के चार क्षेत्रों में महतारी सदन का निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वावलंबी जीवन जीने एवं सशक्त होने का अवसर मिलेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

