खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के भानपुरी पुलिस काे ग्राम आमाबाल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब दिगर राज्य से लाकर बिक्री करने हेतु कब्जे में रखने कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा,अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा गवाहों को साथ लेकर बताए जगह में घेराबंदी कर दबिश दिए। आरोपी के घर परछी में कब्जे में 9 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा का कुल 450 नग पौवा मिला।
पूछताछ करने पर अपना नाम सुकदेव कश्यप पिता सुकू कश्यप निवासी आमाबाल बोरगुड़ा पारा थाना भानपुरी, जिला-बस्तर का रहने वाला बताया आरोपी के कब्जे से कुल 9 पेटी अंग्रेजी शराब (450 नग पौवा) जुमला शराब 81 लीटर कीमती 60750 रूपये जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना भानपुरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, कार्यवाही किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर, आज शनिवार काे न्यायालय रवाना किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक राकेश राठौर, प्र.आर. किशोर गुप्ता , प्रेम कुमार बड़ा आर. प्रेमू लाल वर्मा, संदीप सलाम, छबि सोम , धरमू कश्यप का याेगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

