खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के ओरछा, मोहंदी एवं ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान हेतु धुरबेड़ा की ओर रवाना हुये थे। आज शनिवार को अभियान से वापसी के दौरान लगभग 12 बजे के मध्य ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से आईटीबीपी 53 बटालियन के दो जवान अमर पनवार उम्र 36 वर्ष निवासी महाराष्ट्र एवं के. राजेश उम्र 36 वर्ष निवास कडप्पा आंध्रप्रदेश शहीद हो गये हैं, वहीं नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। नारायणपुर जिला पुलिस के दो घायल जवानों की हालत सामान्य है। घायल जवानाें काे तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है और नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आईईडी विस्फाेट की पुष्टि करते हुए बताया कि आईटीबीपी 53 बटालियन के 2 जवान शहीद हाे गये हैं। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान घायल हाे गये हैं, घायल जवानों की हालत सामान्य है। घायल जवानों के संबध में जानकारी अलग से देने की बात कही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

