खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में ट्रेडिंग कंपनी में रकम जमा करने पर 3 गुना अधिक ब्याज मिलने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नकुल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी अनुसार आवेदक रितेश कुमार यादव ने FIR दर्ज कराई। नकुल साहू निवासी धरदेई शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में वार्ड नंबर 23 में रहता है, जिसने बताया कि वह एक ट्रेडिंग कंपनी है जिसमें पैसा जमा करने पर तीन गुना अधिक ब्याज दर से लाभ मिलता है। अपने झांसा में लिया।
22 जुलाई 2024 को 2 लाख रुपए नकद और 50-50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। 3 लाख रुपए में 9 लाख रुपए दिलाने की बात कही। 45 दिन बाद 12 प्रतिशत ब्याज देने का लालच दिया। जब समय पर लाभ की राशि नहीं मिली और कोई बांड या रसीद नहीं दी। पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा।
सिटी कोतवाली थाने में धारा 318,4 धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद नकुल साहू को पुलिस हिरासत में लिया गया और पूछताछ करने पर उसने धोखाधड़ी का जुर्म कबूल कर लिया। अब उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

