खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक पर खूंखार भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी मवेशियों को चराने गया था। तभी एक गुफा में छिपे भालू को देखने का प्रयास किया, इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। वहीं भालू के हमले से एक मवेशी की भी मौत हो गई है। यह मामला जटगा चौकी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम पंचायत आमलीकुंडा निवासी ईश्वर धंनवार (38 वर्ष) रोज की तरह अपनी गाय-बकरी चराने गया हुआ था। तभी वह नाले के समीप जाकर गुफा में छुपे भालू को देखने की कोशिश किया। इसी दौरान भालू ने युवक और एक गाय पर हमला कर दिया। भालू के हमले से ईश्वर धंनवार के गले, बाईं आंख के ऊपरी हिस्से, सिर और पैर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल गाय की भी मौत हो गई। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को मिली। जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर मृतक के परिवार को प्राथमिक सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई। परिक्षेत्र अधिकारी जटगा ने मृतक की माता तुरतिया बाई को यह राशि सौंपते हुए, आसपास के गांवों में मुनादी कराई कि लोग जंगल की ओर न जाएं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

