खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छावनी थाने के ठीक सामने पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पाते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि सुबह सुबह उन्हें सूचना मिली की फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। तुरंत कुछ सिपाही मौके पर भेजे गए। जांच करने पर शव के शरीर में कहीं भी चोट या अन्य निशान नहीं पाए गए।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर लोगों ने मृतक की पहचान कैंप 2 निवासी हलक राम साहू के रूप में की। लोगों ने बताया कि वो काफी समय से बीमार था। उसे पीलिया की शिकायत के साथ साथ मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे।
छावनी पुलिस आशंका जता रही है सुबह सुबह हलक राम पावर हाउस आया होगा। यहां उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

