खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ही 8 नामांकन आवेदन खरीदे गए। 19 अक्टूबर शनिवार को संभावित प्रत्याशी नामांकन आवेदन खरीद सकते हैं और भरे हुए नामांकन पत्रों को रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकते है।
लोकजन शक्ति पार्टी जनशक्ति सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश से अभ्यर्थी जया राव, सुंदर समाज पार्टी से अभ्यर्थी रामकुमार अजगल्ले, निर्दलीय अभ्यर्थी राधेश्वर गायकवाड़, राइट टू रिकाॅल पार्टी से अभ्यर्थी चंपालाल, निर्दलीय आशीष पांडे, धूं-सेना से अभ्यर्थी नीरज सैनी, समाजवादी पार्टी से मनीष श्रीवास्तव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रमोद दुबे ने नामांकन आवेदन खरीदा है। नामांकन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन की सवीक्षा की जाएगी। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ले सकते है।
राजीव (शानु) वोरा भी कांग्रेस से प्रबल दावेदार माने जा रहे है। फ़िलहाल कांग्रेस और बीजेपी द्वारा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

