करवा चौथ का व्रत साल 2024 में 20 अक्टूबर, रविवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती है। यह एक निर्जला व्रत है जिसे सुबह सूर्योदय से पहले शुरु किया जाता है और रात में चंद्रमा को देखकर व्रत का पारण किया जाता है।
करवा चौथ का दिन और संकष्टी चतुर्थी, जो कि भगवान गणेश के लिए उपवास करने का दिन होता है, एक ही समय होते हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत करती है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं और अपने व्रत को चन्द्रमा के दर्शन और उनको अर्घ अर्पण करने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।
साल 2024 में करवाचौथ के व्रत की शुरुआत भद्रा काल के साथ होगी। जानते हैं इस साथ करवाचौथ व्रत की तिथि और इस दौरान रहेगा भद्रा का साया।
करवा चौथ 2024 तिथि
चतुर्थी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर, 2024 रविवार को सुबह 6.46 मिनट पर हो जाएगी।
वहीं चतुर्थी तिथि का अंत 21 अक्टूबर, 2024 सुबह 4.16 मिनट पर होगा।
भद्रा काल
करवा चौथ के दिन भद्रा काल सुबह 06:25 से लेकर 06:46 मिनट तक रहेगा। इसदिन 21 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। यानि चतुर्थी तिथि की शुरुआत और भद्रा काल समाप्त एक ही समय पर हो रहे हैं। इसीलिए करवा चौथ के व्रत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।
करवा चौथ के दिन सरगी सूर्योदय से पहले खा ली जाती है। सरगी खाने का सही समय सुबह 4 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच का होता है। इसीलिए इस काल के दौरान भी भद्रा का साया नहीं होगा।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

