खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। जिले के आरपीएफ थाना के टॉयलेट में एक केबल चोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
बता दें कि ग्राम बिजुरी निवासी दिलीप तिर्की 42 वर्ष को आरपीएफ पुलिस ने केबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप तिर्की के घर से जली हुई केबल बरामद की गई थी, जिसके आधार पर उसे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया था। तिर्की को पूछताछ के दौरान थाना के अंदर मौजूद बैरक में रखा गया था। देर रात उसने थाना के टॉयलेट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
इस घटना ने रेलवे सुरक्षा बल और थानों में हिरासत के दौरान आरोपियों की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। हिरासत में किसी आरोपी द्वारा आत्महत्या करना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। आरपीएफ थाने में हुई इस घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने की पहल की है। स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

