खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के मठपुरेना स्थित गोकुल नगर में रहने वाली शबाना खान को उसके पति मोहम्मद खान ने तीन तलाक देकर दो दशक से अधिक पुराने संबंध को खत्म कर दिया है। शबाना ने न्याय की उम्मीद में थानों के चक्कर काटने के बाद अब पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की अपील की है। अपने अधिवक्ता साजिद खान के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची शबाना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पति ने तीन बार तलाक कहकर उन्हें छोड़ दिया।
बता दें कि शबाना का विवाह लगभग 24 वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से नयापारा, फूल चौक निवासी मोहम्मद खान के साथ हुआ था। शबाना ने बताया कि उन्होंने अपने पति की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी, खासकर 2021 में जब उनके पति का गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। पति की हड्डियों में चोटें आईं, और वह 5 महीने तक बेड पर थे। इस दौरान शबाना ने उनकी देखभाल की, खाना-पीना, दवाई और अस्पताल के चक्कर भी लगाए।
शबाना का दावा है कि पति ने पैसे की जरूरत का हवाला देकर शादी में मिले 22 तोला सोना और 40 तोला चांदी भी बेच दिया। इसके बाद मायके से और पैसे लाने का दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया, तो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई और 28 नवंबर 2021 को उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने मकान भी बेच दिया।
शबाना को बाद में पता चला कि उनके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है और वह उसी के साथ मंडी गेट, पंडरी, रायपुर में रह रहे हैं। जब शबाना अपने भाई, जीजा, और मामा के साथ पति से मिलने गईं, तो उनके पति ने गुस्से में आकर तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहा और उन्हें घर से बाहर कर दिया। पति ने धमकी भी दी कि अगर वह दोबारा घर आईं, तो उनकी जान को खतरा होगा। शबाना अब न्याय की उम्मीद में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रही हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

