खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। आए दिन अपराधी चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के कुंदरूपारा चांटीडीह की है। जहां नाराज प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका कई दिनों से युवक के साथ बात नहीं कर रही थी। जिससे युवक बेहद ही नाराज था। जिसके बाद आरोपी प्रेमी ने उनके घर में घुस कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना के बाद पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में ले ली है और मामले की जांच कर रही है। इधर घटना को लेकर मृतक युवती के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। वहीं अब इस घटना को लेकर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

