खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर के वार्ड नंबर 1 में मनियारी नदी के किनारे एक अज्ञात शव तैरता मिला है। सुबह-सुबह नदी में नहाने गए स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव लगभग दो से तीन दिन पुराना है और संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मर्डर का मामला है, आत्महत्या है या फिर कोई दुर्घटना। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। तखतपुर पुलिस घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए सबूत और गवाहों की तलाश में जुट गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

