खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय कल सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे। जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

