खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर शहर के घुरू अमेरी से लेकर यदुनंदन नगर तिफरा के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 16 करोड़ रूपये की लागत से सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजा गया है। रोड के पूर्ण हो जाने पर मंगला, तखतपुर सहित शहर के एक बड़े हिस्से के नागरिकों को फायदा मिलेगा। इससे मुख्य रोड पर यातायात का दबाव कम होगा। सड़क की लम्बाई 3.5 किलोमीटर होगी और 7 मीटर चौड़ा पक्का सड़क बनेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सड़क कीे एलाईनमेन्ट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एलाईनमेन्ट ऐसा हो कि ज्यादा लोगों को विस्थापित करने की जरूरत न पड़े।
सड़क निर्माण की सीमा में आने वाले प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। कलेक्टर ने तहसीलदार को रोड चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले लोगों का सर्वे कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, तहसीलदार अश्विनी कंवर, पीडब्ल्यूडी के ईई वीएनके शास्त्री सहित निगम जोन कमिश्नर भी निरीक्षण में उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

