खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत भोपालपटनम थाना व छगबल कैम्प रामपुरम 15डी की संयुक्त टीम ने ग्राम करकावाया, मेघापुर से सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सलियों जिंतेंद्र सोढ़ी पिता मदनैया सोढ़ी उम्र 38 निवासी मेघापुर करकावाया व बेलादी रामचंद्रम पिता कन्हैया बेलादी उम्र 27 निवासी मेघापुर को सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी 2023 को पोषणपल्ली व गोरगुंडा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में उक्त दोनों नक्सली शामिल थे। पकड़े गये नक्सलियों के विरुद्ध भोपालपटनम थाना में कार्रवाई के बाद आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार जेल दाखिल कर दिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

