खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ रहे हैं इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर लाचार होने का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सूरजपुर की घटना पर पुलिस शक्ति से कार्य कर रही है आरोपी की तलाश की जा रही है कोई भी आरोपी नहीं बचेगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी घटना पुलिस के नियंत्रण में है प्रदेश के लोगों को विष्णु के सुशासन की सरकार पर विश्वास हैं कांग्रेस कार्यकाल में कवर्धा और बिरनपुर कांड में कोई कांग्रेसी नेता पीड़ितों से मिलने नहीं गये थे लेकिन अब पीड़ितों से सत्ताधारी नेता मुलाकात कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं साथ ही विपक्ष के इस्तीफा की मांग पर कहा कि सही ढंग से कार्य कर रहे हैं बाकी आगे का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।
निकाय और पंचायत चुनाव नजदीक है ऐसे में सत्ताधारी चुनाव प्रक्रिया की निर्णय को लेकर बैठक कर रही है गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव की अध्यक्षता में बैठक हुई है क्योंकि अलग-अलग चुनाव कराने पर लंबे समय तक आचार संहिता होने के कारण विकास कार्य बाधित होते हैं जिसको देखते हुए निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करने पर चर्चा हुई है जिसके बाद सभी विभाग मिलकर विकास कार्य करेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

