खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर दशहरा छुट्टी खत्म होने के बाद भी सोमवार को ड्यूटी में गैरहाजिर शिक्षकों अंजलि मर्केला शिक्षक (एलबी) मा. शा. कोतापाल, ममता मरावी सहा. शिक्षक प्रा.शा. हल्बापारा (शांति नगर), पीलेश्वरी नरेटी शिक्षक सीबीएससी मा. शा. बीजापुर, आराधना दुर्गम शिक्षक (एलबी) माध्यमिक शाला ईटपाल, अनामिका आर्जी प्र.अ. बा.आ. पदेड़ा, रमैया आलम सहा. शिक्षक (एलबी) प्रा शाला कुड़ियमपारा पेद्दाकोडेपाल, सुनीता सरकार सहा शिक्षक (एलबी) कन्या आश्रम रेगड़गट्टा, राकेश पुजारी सहायक शिक्षक (एलबी) प्रा शाला पेद्दाकोडेपाल, ममता कमल शिक्षक (एलबी) माध्यमिक शाला दुगोली, वेंडजे एंकैया सहा शिक्षक (एलबी) प्राथमिक शाला बेलसारिया पारा, अजीत बरबसंत शिक्षक (एलबी) माध्यमिक शाला पेद्दाकोडेपाल, ललिता भोयर सहा शिक्षक (एलबी) प्राथमिक शाला बोरजे 2, रतन भगत सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला चिन्ना कोड़ेपाल पर कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आप बिना पूर्व सूचना के स्वेच्छा पूर्वक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। जिससे यह प्रतीत होता है कि आप अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन एवं लापरवाह है। आपका यह कृत्य छग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 1.2.3. के विपरित होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। क्यो न आपका उक्त दिवस का अवैतनिक किया जाए। उपरोक्त संबध मे दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को सांय 4:00 बजे के बाद उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें। निर्धारित समय-सीमा पर जवाब प्रस्तुत नही किए जाने अथवा जवाब संतोषप्रद नही होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित की जायेगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगें।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

