खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए आज दोपहर बाद तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इसके साथ रायपुर दक्षिण और उत्तर प्रदेश के विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव तिथि की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही दोनों राज्यों में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। अलग-अलग गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।
अगर महाराष्ट्र की बात करें तो साल 2014 में यहां की सभी 288 सीटों पर 15 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। साल 2019 में 30 नवंबर को एक फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं, झारखंड में 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। साल 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोट पड़े थे। मालूम हो कि महाराष्ट्र में इस समय महायुति गठबंधन की सरकार है जिसमें शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट शामिल हैं। झारखंड पर नजर डालें तो वह महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार है। इसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

