खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्री संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर रायपुर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 की प्रवचनमाला जारी है। सोमवार को महामंगलकारी शाश्वत ओली जी की आराधना का छठवां दिन रहा। तपस्वी मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा ने सम्यक दर्शन प्राप्ति के बारे में धर्मसभा में बताया। मुनिश्री ने कहा कि सिद्ध चक्र पूजन के अंदर सम्यक दर्शन की व्याख्या की गई है कि देव,गुरु और धर्म के प्रति श्रद्धा सम्यक दर्शन है। ऐसे ही अलग-अलग शास्त्रों में कहा गया है कि छह जीव निकाय के ऊपर श्रद्धा सम्यक दर्शन है। सम्यक दर्शन आने के बाद जीव के जीवन में परिवर्तन होता है।
मुनिश्री ने कहा कि सम्यक दर्शन आने के बाद जीव की दृष्टि बदल जाती है। दृष्टि ऐसी होती है कि देव,गुरु व धर्म की कृपा से सब अच्छा है। देव,गुरु व धर्म की कृपा से धर्म की आराधना होती है व कर्म का क्षय होता है। जीवन के अंदर जब दृष्टिकोण बदलता है। जब देव, गुरु और धर्म आपके जीवन के अंदर केंद्र स्थान में आते हैं तो किसी भी परिस्थिति के अंदर एक ही वाक्य निकलता है देव,गुरु पसाय इसे ही कहते हैं सम्यक दर्शन।
मुनिश्री ने कहा कि सम्यक दर्शन प्राप्ति के बाद जो अनादि काल का जीव का संसार था,जो अनंतकाल तक चलने वाला था, वह संसार यदि समुद्र जितना बड़ा था तो वह सिमट कर एक अंजुली पानी जितना रह जाता है। जीव को संसार के अंदर जब सम्यक दर्शन की प्राप्ति होती है तब सारा का सारा क्रेडिट देव,गुरु धर्म के खाते में जाता है और जो बुरा हो रहा वह कर्म के खाते में जाता है। मुनिश्री ने कहा कि सम्यक दर्शन प्राप्ति के 67 गुण हैं। आज के दिन इसी की आराधना करनी है। आज के दिन सम्यक दर्शन के गुण को समझना, भाव को समझना, अर्थ को समझना चाहिए। किसी की निंदा नहीं करना,धर्म के फल की इच्छा नहीं करना,धर्म के फल की शंका नहीं करना यह सम्यक दर्शन के गुण हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

