खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा पर्व में बरसों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन आज भी बदस्तूर जारी है। रियासत काल में कुमडाकोट के जंगल में बस्तर महारानी प्रफुल्ल कुमारी के लिए एक भव्य मचान बनाया जाता था। बस्तर दशहरा में आज साेमवार काे संपन्न हाेने वाले बाहर रैनी पूजा विधान काे महारानी प्रफुल्ल कुमारी मचान में बैठकर आनंद लेती थीं, इसे रानी माचा की संज्ञा दी गई। अब भी ग्राम करनपुर के ग्रामीण प्रत्येक दशहरा में कुमडाकोट में प्रतीकात्मक रूप से रानी माचा बनाने आते हैं। लोगों में यह भी मान्यता है कि सूक्ष्म रूप से महारानी उस मचान से दशहरा पर्व काे देखने के लिए पंहुचती है।
ग्राम करनपुर के ग्रामीण महेश्वर ने बताया कि सैकड़ों बरसों से उनके गांव के लोग रानी माचा बनाने का काम करते हैं। दल के रहने के लिए वे पहले छोटी सी कुटिया बनाते हैं, फिर बांस की सहायता से 12 फीट ऊंचाई का रानी माचा बनाया जाता है। छज्जा में पैरावट व घास छाया जाता है। भीतर रैनी से पूर्व माचा बनकर तैयार हो जाता है। उन्हाेने बताया कि रियासत काल में शहर में उमड़े जन सैलाब के चलते महारानी पर्दे में विशेष रथ में सवार होकर कुमडाकोट पहुंचती थीं। यहां उनके लिए ऊंचा मचान बनाया जाता था, जिसमें बैठकर वह कुमडाकोट में रथयात्रा समेत अन्य रस्मों का अवलोकन करती थीं। इस परम्परा का निर्वहन आज भी किया जा रहा है। ज्ञात हो कि भीतर रैनी के दिन विजय रथ काे चेरी कर सिरासार से कुमडाकोट लाया जाता है।
दहशरा पर्व के दौरान जिस प्रकार रथ खींचने का कार्य किलेपाल से आते हैं। वहीं रथ निर्माण का काम झारउमरगांव व बेड़ाउमर गांव के कारीगर करते हैं। उसी प्रकार रानी माचा बनाने की जिम्मेदारी रियायत काल से ग्राम करनपुर के महेश्वर का परिवार पूरा करता आ रहा है। इस प्रकार दशहरा पर्व में बस्तर के विभिन्न समुदायों एवं इलाकों की सहभागिता से इस महाउत्सव में सहकारिता का अनूठा उदाहरण मिलता है। कुमडाकोट दशहरा स्थल में रानी माचा बनाने के लिए महेश्वर व अन्य 50 लोगों उनके साथ यहां आओ हुए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

