खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखलाडीही निवासी प्रार्थी मनसाराम मरापी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया कि मेरे चाचा का लड़का भुखन और उसका छोटा भाई निरंजन दोनों एक साथ घर मे रहते हैं। जो कि शराब पीकर आए दिन आपस मे लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। आज रात भी रोज की तरह लड़ाई कर रहे थे। चूंकि दोनों शराब के आदि हैं, ऐसे में किसी ने लड़ाई की ओर ध्यान नहीं दिया। फिर मैने कुछ देर बाद अपने पड़ोसी राजाराम और ग्राम कोटवार के साथ वहां जाकर देखा तो मृतक भुखन लाल खून से लथपथ घर के कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था। शरीर मे कोई हलचल नहीं था, और वहां पर ईट के टुकड़े बिखरे हुए थे, और उसका भाई निरंजन वहां पर नहीं था। तब हमने तत्काल केशकाल आकर पुलिस को घटना की सूचना दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच कार्यवाही में लिया गया। केशकाल पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आस-पास के लोगों से पूछताछ व घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि मृतक के भाई निरंजन के द्वारा किसी धारदार हथियार एवं ईंट से हमला कर हत्या करना पाए जाने पर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी निरंजन मरापी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध करना स्वीकार किया। ततपश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल, उ.नि शोभितराम साहू, स.उ.नि कंवल शोरी, स.उ.नि हेमंत देवांगन, प्र.आर ईश्वर नेताम, महतू मण्डावी, आर. नीलेश ध्रुव, सोमनाथ शोरी, फलेश्वर सिन्हा, अमित मरावी, मनोहर निषाद एवं अमित मंडावी का याेगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

