खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रधान आरक्षक तालिब शेख की लापता पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया का शव घर से करीब सात किलोमीटर दूर पीढ़ा और जूर मार्ग में मिला है। देर रात दोनों के लापता होने और गंभीर अनहोनी की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस की कई टीम दोनों की खोजबीन में जुटी हुई थी।
सुबह 9 बजे पुलिस टीम ने पीढ़ा और जूर मार्ग के दोनों किनारे में पत्नी और बेटी की लाश को बरामद कर लिया है। सड़क के एक और सीपीटी गड्ढे में पत्नी की और दूसरी और एक गड्ढे में बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
सूरजपुर के महगवां बाइपास रिंग रोड में दो मंजिला भवन के दूसरी मंजिल में रहने वाले प्रधान आरक्षक की पत्नी और उसकी 14 वर्षीय बेटी रविवार देर रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं थी . घर के दरवाजे से काफी दूर तक खून के निशान मिले थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

