khabarworld24.-सुकमा । जिले में नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक सड़क निर्माण का काम होगा। इसकी जिम्मेदारी B.R.O. को दिया जाएगा। करीब 52.25 किमी और 13.25 किमी (कुल 64) की दो सड़कें बनेंगी। इसके लिए लगभग 66 करोड़ 76 लाख रुपए भी सेंक्शन कर दिए गए हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब नक्सलियों की PLGA बटालियन नंबर 1 के सबसे सुरक्षित ठिकाने में सड़क निर्माण का काम किया जाएगा। सड़क के माध्यम से गांव तक विकास पहुंचेगा।
दरअसल, एलमागुड़ा से दुलेड़ और फिर पूवर्ती तक 51.25 किमी की सड़क बनेगी। इसके लिए लगभग 53 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सड़क मेटागुडेम, एर्रापल्ली, गडरा जगुडेम, पल्लीगुड़ा, गमपुर और भीमापुरम जैसे अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाकों को जोड़ेगी। वहीं, दूसरी सड़क मिनांगुडेम से कोट्टागुट्टा तक बनेगी। इसके लिए 13 लाख 76 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। सड़क बनने से सीधा फायदा इलाके के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

