खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में चद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सी पी. शर्मा महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एय बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले के सभी परियोजना और आंगनबाडी केन्द्रों में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कड़ी में बीते दिनों दिनाक 09.10.2024 ग्राम बहिगा बेरला परियोजना के दुर्गा पंडाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वेद भारती पर्यवेक्षक देवरबीजा-1 एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, पोषण कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, भेद-भाव, हिंसा और बाल विवाह से सुरक्षा में आने वाली असमानताओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। आज के इस आयोजन में बालिकाओं के बीच स्थानीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बालिकाओं का प्रस्तुति मुख्यतः बेटी बचाओ बेटी पढओं विश्य पर आधारित रहा, बालिकाओं को पुरुस्कृत किया गया।
उपस्थित जन समुदाय को सुराखी सादव केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर गहिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किया गया तथा संगिनी दीदी के गोठ योजना के तहत विशोरी बालिकाओं को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, मासिक धर्म, बाल विवाह, 181 महिला हेल्प लाईन नंबर 1098 बाइल्ड हेल्पलाईन नंबर की जानकारी दी गई सरिता शर्मा केस वर्कर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संकटग्रस्त महिला सखी से किस प्रकार सहायता ले सकती है के बारे में जानकारी दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। उक्त कार्यकम में गांव की सरपंच महोदया कुमारी बाई निवाद एवं गांव की महिलायें, क्शिोरी बालिकायें. मितानिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रही।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

