खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट में प्रार्थी संतोष गुप्ता के घर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर में रखे नगदी रकम 98 हजार रूपये की चोरी कर ले गया हैं, की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम के द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से अध्यन कर घटना के संदेही आदम नेताम उर्फ़ राजू पिता कामलोचन उम्र 23 वर्ष निवासी नयामुण्डा जगदलपुर काफ़ी दिनों से पतासाजी किया जा रहा था, जो घटना दिनांक से फरार था।
जिसे आज शुक्रवार काे मिशन ग्राउंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में उसने बताया कि अपने साथी सोनू उर्फ त्रिलोचन के साथ मिलकर अपराध करना कबूल किया तथा आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 3,200 रूपये व एक नग मोबाइल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा एक अन्य आरोपी सोनू उर्फ त्रिलोचन भतरा जो वर्तमान में कोतवाली के अन्य चोरी के प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में है को विधिवत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

