खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। शनिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कवर्धा नगर जिला कबीरधाम छग ने विजयादशमी उत्सव पर 10अक्टूबर 2024 को गांधी मैदान कवर्धा से पथ संचलन प्रारंभ होकर गुरुनानक गेट, मेन रोड, आजाद चौक, महावीर स्वामी चौक, वीर स्तंभ चौक, बस स्टैंड से झंडा चौक, नवीन बाजार, ठाकुर देव चौक,दर्रीपारा से वापस गांधी मैदान कवर्धा में पथ संचलन का समापान किया गया। विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महेन्द्र सिंह खनूजा जिला अध्यक्ष सिख समाज गुरुद्वारा प्रबंधन कवर्धा, नगर संघचालक श्री घनश्याम अग्रवाल, मुख्य वक्ता पूर्णेन्द्र सिन्हा प्रांत संयोजक धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रांत, जिला कार्यवाह शत्रुहन नेताम, ने दीप प्रज्ज्वलित कर शस्त्र पूजन किया।
मुख्य अतिथि ने आशीर्वचन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन हुआ जो आज विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है। राष्ट्रीय और प्रकृति आपदाओं पर सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर संघ रहता है।
आभार प्रदर्शन के पश्चात सुभाषित,अमृत वचन,गीत के पश्चात मुख्य वक्ता पूर्णेंद्र सिन्हा ने कहा कि हम सब जानते है कि विजयादशमी एक शौर्य उत्साह जगाने वाला है हम सथ नौ दिन देवी के नौ रूप के शक्ति की उपासना करके शक्ति प्राप्त ‘करके बिना शक्ति के विजय प्राप्त नहीं कर सका कोई भी कार्यक्रम सिद्ध करना है तो हमें शक्ति चाहिए”। भक्ति के द्वारा शक्ति प्राप्त करके हम मनोवांछित इच्छा प्राप्त कर हमअग्रसर होते हैं।
विजया दशमी के दिन बास्त्र पूजन किया जाता है. शास्त्रो में वर्ष के तीन तिथि महत्वपूर्ण होते है. वर्ष प्रतिप्रदा, कार्तिक प्रतिपदा और विजयादशमी।
शस्त्र पूजन हम पंरपरा से मनाते आ रहे है. हर घर में एक देव स्थान है तक ही शस्त्र सीमित हो गए है। शस्त्र को प्रकट करे ताकि समाज में साहस और वीरता का भाव उत्पन्न हो कि हम समाज की रक्षा करेगे।
भारत देश में भगवान राम के जो जीवन चरित्र है- मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन का अनुसरण करे। हेडगेवार जी ने 1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना किया था।
डाक्टर हेडगेवार जी ने तीन उद्घोष किया भारत हिन्दूराष्ट्र है, संगठन में शक्ति है और शाक्ति से सब कुछ संभव है।
शताब्दी वर्ष चल रहा जिसमें हम सबको पंच प्रण समाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वबोध, नागरिक कर्तव्य बोध को समाज के साथ मिलकर हम सब को करना अभी रानी दुर्गावती की 500 जंयती, गुरु गोविंद सिंह,लोक माता अहिल्या देवी होल्कर की जंयती के कार्य समाजिक, धार्मिक और राज्य के जन कल्याणकारी इतिहास को जानना समझना अति आवश्यक है जिससे हम भारत को पुनः गौरवशाली बना सके।
पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम नगर कार्यवाह प्रहलाद साहू, राधेश्याम पाली, सीताराम धुर्वे,संदीप साहू, अतुल पाण्डेय, संजय यादव, राजेश जायसवाल, मनहरण वर्बे, कपिलदास मानिकपुरी ,टिकेश दुबे संजय धुर्वे, शत्रुहन ठाकुर, ललित ठाकुर, राजकुमार यादव, हर्ष, तनमय, दक्ष , तरुण ,दमन,नमन, तरुण साहू, रिषभ, दुर्गा चंद्रवंशी आदि ज्येष्ठ, बाल स्वंयसेवक उपस्थित रहे। विस्तृत जानकारी संजय धुर्वे जिला प्रचार प्रमुख द्वारा दी गई।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

