नकली खाद का मार झेल रही किसानो के शुद्ध लेने कोई सरकार या संगठन नहीं
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगाव। पिछले कुछ माह से चर्चा मे रहे नकली पोटाश खाद मे क़ृषि विभाग और राज्य सरकार ने कोई कदम नहीं उठाये, जिससे छत्तीसगढ़ तथा अन्य राज्यों मे नकली खाद का अवैध कारोबार खुलेआम साशन और क़ृषि विभाग के संरक्षण मे भरपूर फलता रहा है. ओर किसानो के जमीन दिन प्रति दिन बंज़र होने के कगार पे है।
एक ओर शासन और क़ृषि विभाग ने जैविक खेती को लागु करने पर जोर दे रखा है, वही दूसरी ओर खुद क़ृषि विभाग के कांकेर जिले के कोइलिबेडा क्षेत्र के क़ृषि अधिकारी खुद किसानो को जैविक खेती मे कम उत्पादन होने की बात कर गुमराह किये जा रहे है। तथा पखांजूर तहसील क्षेत्र जहा छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े धान उत्पादन क्षेत्र है वही जैविक खेती का धरातलीय स्तर शून्य होना यह स्पस्ट करता है की उस क्षेत्र मे क़ृषि विभाग सिर्फ शासकीय योजनाओं मे खाना पूर्ति कर रही है। विभाग सिर्फ निजी कंपनियों के नकली खाद बिक्री मे साहियोगी के रूप मे कार्य कर रही है और किसानो के भूमि के उर्वरक क्षमता को नष्ट करवा रही है।
क्या होता है नकली खाद के उपयोग से भूमि पे असर- k20 रोडोफाइट्स से प्रात्व पोटाश सुक्ष्म पोषक त्वत्त, अमीनो एसिड,और प्रकितिक रूप से पाये जाने वाले बृद्धि हार्मोन का एक समृद्ध स्त्रोत है, इसके उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य और गुणवत्ता को बेहतर बनाने और फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए फसलों के पत्ती पे छिड़काव या फसलों के ज़ड मे छिड़काव किये जाने की विधि का उल्लेख है। जो की उन्नत कंपनी बाजार मे 790 से 1100 रूपया प्रति कोलो के दर से उपलब्ध करा रही है। जिसे प्रति एकड़ 48 ग्राम के मात्रा मे फसलों मे दिए जाने का निर्देश है, जिससे फसलों का अधिक उत्पादन, स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता सहित मिट्टी प्राप्त हो सके।
कविता बायो फर्टीलेज़ार और अन्य नकली पोटाश खाद जिसमे k20 की मात्रा 0.024 जो की न के बराबर है जांच मैथड –stp /0046-G से प्रमाणित है और इसमें समुद्री नमक की मात्रा – 91.84 है जांच मैथड –STP/0122 से प्रमाणित है। जिसके उपयोग से भूमि मे नमक का नशा का आदि बनने का खतरा होता है। जिससे भूमि नमकीन और बंज़र होने के कगार पे चली जाती है। अगर उसे भविष्य मे फसल लेना होता है तो उस भूमि पे नमक का नशा अधिक मात्रा मे करानी होती है। बिना नशा किये भूमि बंज़र होगा।
सिर्फ और सिर्फ भूमि को नकली खाद के नशा कराने के करना ही आज पुरे देश मे भूमि अपनी वास्तविक उर्वरक क्षमता खो बैठी है। और वे खाद के नशे मे ही उत्पादन देने मे सक्षम होती है। जिसपर केंद्र सरकार का हस्तक्षेप अपेक्षित हो गया है। क्युकी राज्य छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बिना समझें कम्पनी को फर्टीलाज़ार के क्षेनी मे लेकर ओ फार्म का लाइंसेन्स दे रखा है। जिससे कंपनी को खुला संरक्षण मिल चूका है,जिससे निजी कम्पनिया समुद्री नमक को पोटाश बोलकर खुलेआम बेच रही है।
एक किलोग्राम के दर मे कैसे देते है 50 किलो पोटाश, क्या शासन को भी इस फार्मूले से किसानो को 50 गुना कम कीमत से उपलब्ध करानी चाहिए पोटाश
जहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नामी पोटाश खाद निमाता एक किलोग्राम k20 पोटाश बाजार मे 790 से 1100 रूपया प्रति किलोग्राम रिटेल दर से उपलब्ध करा रही है। वही ठीक इससे लगभग 50 गुना कम कीमत से कविता बायो फर्टीलाज़ार 50 किलोग्राम पोटाश खाद का बैग 710-760 रूपया डीलर को दे रही है। यह कैसे संभव है, आखिर कविता कम्पनी के साइंटिस्ट के पास ऐसा क्या उन्नत फार्मूला उपलब्ध है। जिससे वे सुमुद्री सैवाल से k20 पोटाश को छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव के फैक्ट्री मे बिकसित कर दिखाया है। वो भी इतने कम दर मे राज्य और केंद्र क़ृषि मंत्रालय को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए देश के किसानो के हित मे इस साइंटिस्ट से मिलकर इस फार्मूला को सरकारी कर देना चाहिए। जिससे सरकार भी इसी बिधि से पोटाश निर्मित कर सस्ते दामों मे किसानो को उपलब्ध करा सके।
कविता कम्पनी ने यह कारनामा सिर्फ समुद्री नमक को जो की 180 रूपया कुंटल है। उसे k20 पोटाश बोलकर कर बेच रही है जिसे क़ृषि मंत्रालय और क़ृषि विभाग संरक्षण दे रखा है।
पोटाश ही नहीं कविता बायो फर्टीलाज़ार नकली डीएपी भी बनाती है, एमपी बालाघाट मे दर्ज़ हो चूका है ऑफआईआर सुपर फस्फोट को डाई अमोनिया बोलकर बेचती है यह कम्पनी।
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बारसिवनी मे 12 जुलाई 2024 को क़ृषि बरिष्ठ निरीक्षक एवं अधिकारी श्रीमती प्रतिभा अंभारे के शिकायत पर निर्माता कविता बायो फर्टीलाज़ार राजनादगाव छत्तीसगढ़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कराया गया और उनके 50 केजी के 300 बोरी मे 150 कुंटल नकली खाद जब्त कर कारवाही किये गये, कविता बायो फर्टीलाज़ार कंपनी छत्तीसगढ़ ही नहीं वे पुरे देश के किसानो एवं पुरे देश के लिए खतरा बनता जा रहा है। जिसपे समय रहते हुए अंकुश लगाना बहुत जरुरी हो गया है। यह कम्पनी देश के बिभिन्न राज्य मे छत्तीसगढ़ क़ृषि विभाग द्यारा जारी किया हुआ ओ फार्म का पंजीयन दिखाकर खुद को क्षेस्ट खाद उत्पादक बोलकर नकली खाद बेचने का कम कर रही है और दिनों दिन उसके हौसला और प्रबल होता जा रहा है जिसका नतीजा देश की धरती बंजर बन रह।
पोटाश उत्पादन और बिक्रय का क़ृषि विभाग के पास कोई डाटा नहीं है उपलब्ध
डिवाइस मे नहीं चढ़ाये है इस नकली खाद को, दे रहे है देश को धोखा
देश मे नकली खाद कंपनियों के सक्रियता और खाद की कालाबाज़ारी के स्थाई रोकथामया अंकुश लगाने के लिय केंद्र क़ृषि मंत्रालय ने एक सॉफ्टवेयर का डिज़ाइन किये है जिसे एक डिवाइस के रूप मे सभी सरकारी गैर सरकारी और निजी खाद बिक्रेता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये है जिसमे किसान अपनी आधार से लिंक कराकर खाद खरीदते है जीसका सीधा जानकारी केंद्र क़ृषि मंत्रालय तक पहुंच जाता है जिससे बाजार मे मौजूदा खाद की मांग एवं स्टॉक की जानकारी तत्काल हो जाती है जिससे नकली या खाद की काला बाज़ारी सम्बंधित भय कम रहता है, किसी भी दुकानों मे खाद की बिक्री बिना डिवाइस के माध्यम से होना पाया जाना जुर्म के दायरे मे आता है, अब जानकर हैरत होने वाली बात है की शासन ने जिस नकली खाद को जानबूझकर ओ फार्म का पंजीयन कराकर बाजार मे बेचने को खुला छूट दे रखा है उसको तो केंद्र क़ृषि मंत्रालय ने डिवाइस मे चढ़ाया ही नहीं है अब एक महत्वपूर्ण सबाल छत्तीसगढ़ क़ृषि मंत्रालय के समक्ष आता है की आपके ब्यक्तिगत महेरवानी से ओ फार्म लाइनसेन्स धारक कविता बायो फर्टीलाज़ार को क्या आपने शासन द्यारा उत्पादन कर दाता के क्षेणी से भी पृथक रखने का मन बना लिए है क्युकी आपने इस कम्पनी के उत्पादों को बिक्रय डिवाइस मे नहीं रखा न ही उसके उत्पादन और न ही बिक्रय का कोई प्रमाणित डाटा आपके समक्ष उपलब्ध हो पाने की सम्भावना दिख रही है जिससे उस कंपनी द्यारा निर्णित उत्पादको और बिक्रय का स्पस्ट उल्लेख हो।

