खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के फरसगांव ब्लॉक के बोरगांव में बंग समाज दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया। सुबह तालाब के पास पूजा-अर्चना के साथ पवित्र उत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान गांव की महिलाएं और युवतियां ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक परिधान में तालाब के पास पहुंची। पूजा के लिए मां दुर्गा के प्रतीक के रूप में तालाब के पानी से 9 केले के पत्तों को स्नान कराया गया। इसके बाद शहर में कलश यात्रा निकाली गई।
इस दौरान कलश में जल भरकर पूजा स्थल पर स्थापित किया गया। मां दुर्गा के प्रतीक के रूप में तालाब के पानी से नौ केले के पत्तों को स्नान कराया गया। बंगाली समाज के लिए शारदीय दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। षष्ठी पूजा के साथ मां दुर्गा के मुख के दर्शन होंगे, जो भक्तों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूजा के साथ ही क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला भी शुरू हो गई है, जिसमें जगराता, संध्या आरती, नौ कन्या भोज और सिंदूर खेला जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। बंग समुदाय में नवरात्रि की पंचमी तिथि से दशमी तक दुर्गा पूजा का विशेष आयोजन किया जाता है। इन पांच दिनों में कई विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं जिसमें महालया और प्रतिपदा तिथि को मां पार्वती अपने नौ रूपों के साथ पृथ्वी पर अपने मायके आती हैं, जिसे महालया कहा जाता है। उनके साथ बेटी लक्ष्मी सरस्वती और बेटे गणेश और कार्तिकेय भी आते हैं। महालया के दिन मां को आमंत्रित करने के लिए समाज हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करता है। इस बार भी पूरे विधि-विधान से दुर्गा पूजा की जा रही है। हम माता से पूरे समाज और लोगों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

