खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का आज गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी, क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, भारती श्रीवास्तव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, श्वेता बधेल, दिगंबर राव, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, राजपाल कसेर, नेहा धुव, सुनीता सिंह उपस्थित रहे। निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, राजेश श्रीवास्तव, निगम के अधिकारी, कर्मचारी, काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
शहर के महेंद्र कर्मा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण 11 लाख 58 हजार, विजय वार्ड में सीसी सड़क लागत 5 लाख कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सीसी सड़क लागत 8 लाख निर्माण जिसकी कुल लागत कुल 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया । भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी, वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे । श्री देव ने कहा हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे।आज विधायक निधि से शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए, महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी अपनी बातें रखी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

