खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी वन परिक्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में बाघ और तेंदुआ दोनों की तस्वीर कैद होने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने आस-पास के गांव में लोगों को सतर्क रहने और जान-माल की सुरक्षा करने की हिदायत दी है। गांव के कोटवार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराया जा रहा है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर वन वृत्त के भानपुरी और करपांवड इलाके में पिछले 2 दिनों से खेतों में मवेशियों के शव मिल रहे है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत किए जाने पर मवेशियों के शव मिलने की गुत्थी सुलझाने जब खेतों के आसपास ट्रैप कमरे लगाए तो वन विभाग के होश उड़ गए। इसके बाद आस-पास के खेतों में जांच करने पर खेतों में शेर और तेंदुए के पंजे के निशान और शिकार के बाद मवेशियों की घसीटने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान 2 मृत मवेशियों के शव भी गांव वालों ने देखे हैं। आशंका जताया जा रहा है कि ओड़िशा से लगे हुए घने जंगल में बाघ और तेंदुआ का बसेरा हो सकता है, जहां से वह ।
वन विभाग के भानपुरी एसडीओ आईसी बंजारे ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि भानपुरी के बनियागांव इलाके में वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में बाघ व तेंदुआ की तस्वीर दिखाई दिया है। इस इलाके में मवेशियों के शव भी मिले हैं। लोगों को सतर्क रहने की अपील किया जा रहा है, वन विभाग की जांच जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

