पीड़ित दीपक साहू ने एसपी से न्याय की लगाई गुहार
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के सरगांव से बंधकर बनाकर पीटने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सरगांव थाने में पदस्थ 4 पुलिस कर्मियों ने घर के बाहर पीटा उसके बाद नारायणपुर के सिद्धी हॉस्पिटल में हाथ पैर बांधकर मार-पीट किया गया है। इसको लेकर पीड़ित दीपक साहू ने एसपी भोजराम पटेल से भी लिखित शिकायत की है।
बता दें कि दरबारी चौक सरगांव निवासी प्रार्थी दीपक साहू -पिता चंद्रकुमार साहू ने एसपी से शिकायत करते हुए पुलिस के द्वारा मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
दीपक साहू का आरोप है कि मैं 18 सितंबर2024 को खाना खाकर अपने घर में आराम कर रहा था। रात्रि 9 बजे के करीब उसी समय थाना सरगांव के अजय चौरसिया (सहायक उपनिरीक्षक), गोंविद शर्मा (प्रधान आरक्षक), राहुल यादव (आरक्षक) एवं मधुकर रात्रे (सहायक उपनिरीक्षक) सभी ने मिलकर मेरे घर के अंदर के दरवाजा को खटखटाने लगे …तब मैं दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते ही मुझे बेरहमी पूर्वक सभी लोग पकड़ लिए और वहीं पर लात डंडा से मारना शुरू कर दिये, जबकि मेरे साथ में मेरा एक छोटा पुत्र जो लगभग डेढ़ ÞÞÞवर्ष था। मेरी पत्नि वर्तमान में 7-8 माह के गर्भवती है। उसे भी धक्का देकर गिरा दिया था। इसके बाद मेरे घर के सामने ही लाठी-लात घुसों ंस्ंो लगातार मारपीट करना शुरू दिया।
जिससे मेरे कमर पीठ सर में चोटे आयी और मेरे द्वारा मना करने पर उन्होंने मुझे उठाकर नारायणपुर के सिद्धी हॉस्पिटल लाया गया। उसके बाद वहां हाथ पैर को रस्सी में बांधकर पुन: सभी व्यक्ति एक राय होकर हाथ मुक्का डंडा से लगातार मारपीट किया गया। इसके बाद मेरे खिलाफ धारा 151 तहत कार्रवाई कर दिया गया। 18.09.2024 को गिरफ्तार कर अनुविभागीय अधिकारी पथरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से मुझे उपजेल मुंगेली भेज दिया गया तथा जमानत नहीं देने पर कलेक्टर महोदय के समक्ष 19.09.2024 को लिखित शिकायत किया गया था। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी पथरिया द्वारा मुझे 23.09.2024 को कलेक्टर मुंगेली के निर्देशानुसार रिहा किया गया है।
दीपक साहू का आरोप है कि उक्त मारपीट करने के बाद पुलिस वाले मेरे घर के अंदर घुसकर मेरे 20 हजार को अजय चौरसिया सहायक उपनिरीक्षक के द्वारा ले लिया गया है तथा बार-बार अभी भी धमकी दिया जा रहा है कि तुम्हारे खिलाफ हम पुन: एफआईआर करेंगे और जेल भेजने की धमकी दिया जा रहा है। जिसे मैं काफी भयभीत हूूं उक्त ऐसे अपराधिक व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। यदि इनके विरूद्ध कार्यवाही नहीं किया गया तो इससे मुझे जान का खतरा है।

