खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियाें के साथ 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियाें में से अब तक 28 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। वहीं 26 नक्सलियों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं तीन नक्सलियों के शिनाख्त का प्रयास जारी है। पिछले तीन दिन में 26 नक्सलियों के शव को पीएम के बाद परिजनों को देकर सुरक्षित उनके गांव तक पहुंचा दिया गया है। वहीं जिन तीन नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है, इसके लिए पड़ोसी राज्यों व संभाग के सीमाई इलाकों की पुलिस को फोटो भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनिय है कि प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े नक्सली मुठभेड़ में लगभग दो करोड़ के ईनामी 31 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया था। लगातार प्रयास के बाद 28 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें 26 नक्सलियों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दो शव जगदलपुर के मेकाॅज में रखा गया है, उनके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 26 के शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर सुरक्षित उनके गावों में भिजवाया गया है। शेष 2 नक्सलियों के परिजनों से सम्पर्क कर भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। मुठभेड़ में मारे गए शेष 3 नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिए पड़ोसी राज्यों के अलावा सीमाई पुलिस से सम्पर्क कर फोटो भेजा गया है। जल्द ही सभी नक्सलियों के शिनाख्त के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

