खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत चिहका के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने जनताना सरकार अध्यक्ष सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से नक्सली पाम्पलेट पर्चा व धारदार हथियार बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान भैरमगढ़ से डीआरजी व जिला बल की संयुक्त पार्टी बंडलापाल, इचामीपारा, भटवाड़ा व चिहका की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा चिहका के जंगल रास्ते से 4 संदिग्ध को पकड़ा गया। इनमें जनताना सरकार अध्यक्ष संतु हेमला पिता आयतु हेमला उम्र 32 निवासी फुलादी, भूमकाल जन मिलिशिया सदस्य मीतु हेमला पिता बुधराम हेमला उम्र 29 निवासी फुलादी, भूमकाल जन मिलिशिया सदस्य सन्नू तेलम पिता आयतु तेलम उम्र 30 निवासी फुलादी व संघम सदस्य कमलू हेमला उर्फ कुम्मा पिता लक्खु हेमला उम्र 40 निवासी फुलादी थाना मिरतुर शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

